Showing posts with label पन्ना. Show all posts
Showing posts with label पन्ना. Show all posts

Saturday 20 February 2016

मैं एक अनछुआ शब्द

मैं अनछुआ शब्द हूँ एक!
किताबों में बन्द पड़ा सदियों से,
पलटे नही गए हैं पन्ने जिस किताब के,
कितने ही बातें अंकुरित इस एक शब्द में,
एहसास पढ़े नही गए अब तक शब्द के मेरे।

एक शब्द की विशात ही क्या?
कुचल दी गई इसे तहों मे किताबों की,
शायद मर्म छुपी इसमे या दर्द की कहानी,
शून्य की ओर तकता कहता नही कुछ जुबानी,
भीड़ में दुनियाँ की शब्दों के खोया राह अन्जानी।

एक शब्द ही तो हूँ मैं!
पड़ा रहने दो किताबों में युँ ही,
कमी कहाँ इस दुनियाँ में शब्दों की,
कौन पूछता है बंद पड़े उन शब्दों को?
कोलाहल जग की क्या कम है सुनने को?

अनछुआ शब्द हूँ रहूँगा अनछुआ!
इस दुनियाँ की कोलाहल दे दूर अनछुआ,
अतृप्त अनुभूतियों की अनुराग से अनछुआ,
व्यक्त रहेगी अस्तित्व मेरी "जीवन कलश" में अनछुआ,
अपनी भावनाओं को खुद मे समेट खो जाऊँगा अनछुआ।

Monday 8 February 2016

पन्ने खाली हैं आज

पन्ने खाली  हैं क्युँ आज  जिन्दगी के,
बनती क्युँ नही कोई कहानी अब यहाँ,
हादशों का सफर लगती है ये जिन्दगी,
विरानियों के साए में ये पन्ने अब यहाँ।

पन्ना पन्ना कभी सजता था फूलों सा,
कहता था हर पन्ना राज जिन्दगी का,
इन पन्नों को अब मिलते नहीं शब्द क्युँ,
खो गई है मायने इन पन्नों के आज कहाँ।

खाली पन्ने भी बयाँ करती कोई दासताँ,
दर्द कह जाती है मौन पन्नों की जुबाँ,
पन्ने जिन्दगी के फिर से हसेंगी शायद,
विरानियाँ पन्नों की ढुंढेगी फिर नईं जुबाँ।